हांसी : बोर्ड उपाध्यक्ष ने मिर्चपुर स्कूल में किया औचक निरीक्षण, जांचे सुरक्षा के इंतजाम

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : बोर्ड उपाध्यक्ष ने मिर्चपुर स्कूल में किया औचक निरीक्षण, जांचे सुरक्षा के इंतजाम


तलाशी के दौरान किसी भी छात्र से नहीं

मिली नकल की पर्ची

हांसी, 13 मार्च (हि.स.)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा

बोर्ड की परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता के अपने संकल्प को दोहराते हुए बोर्ड

उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के उड़नदस्ते ने हांसी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक

दी। सीनियर सेकेंडरी की समाजशास्त्र

विषय की परीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक

विद्यालय, मिर्चपुर का औचक निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर बोर्ड के निर्देशों की अनुपालना

को परखा।

उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने शुक्रवार काे मिर्चपुर केंद्र पर

पहुंचते ही सबसे पहले परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों की

तलाशी ली और केंद्र अधीक्षक के साथ सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुगमता

के लिए स्टाफ का अनुशासित होना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात

प्रत्येक पर्यवेक्षक और कर्मचारी पहचान पत्र अनिवार्य रूप से धारण करें। बोर्ड उपाध्यक्ष

ने दो टूक कहा कि यदि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी या कोताही पाई जाती है, तो

संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मिर्चपुर गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा

और निगरानी का आलम यह रहा कि गहन चेकिंग की गई। किसी भी छात्र के पास नकल की कोई पर्ची

नहीं मिली। बोर्ड उपाध्यक्ष ने परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा और

विद्यार्थियों में बढ़ती जागरूकता पर संतोष व्यक्त किया। बोर्ड परीक्षाओं की गरिमा बनाए

रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मिर्चपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में

जिस प्रकार का अनुशासन आज देखने को मिला, वह 'नकल मुक्त हरियाणा' के हमारे मिशन की

सफलता का प्रमाण है। हम मेधावी छात्रों के हक के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजशास्त्र की

परीक्षा हांसी जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। स्थानीय

पुलिस बल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आपसी तालमेल की सराहना की। उन्होंने दोहराया

कि आने वाली परीक्षाओं में भी इसी तरह की छापेमारी जारी रहेगी। ताकि नकल पर पूर्ण रूप

से रोक लगा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story