हांसी : बिजली व पानी की समस्या से चानौत के ग्रामीण परेशान

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : बिजली व पानी की समस्या से चानौत के ग्रामीण परेशान


विधायक को ज्ञापन सौंपकर की समस्या के समाधान

की मांग

हांसी, 29 अप्रैल (हि.स.)। गांव में बिजली व

पानी की समस्या के समाधान की मांग पर ग्राम पंचायत चानौत के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक

विनोद भ्याणा से उनके आवास पर मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक को गांव में चल रही

बिजली एवं पानी आपूर्ति की गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान विधायक विनोद भ्याणा

ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द उनका समाधान

करवाने का आश्वासन दिया।

ग्लोबल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस की एशिया

हेड विशाखा चौधरी ने बुधवार काे बताया कि चानौत गांव में पानी व बिजली की गंभीर समस्या है। गांव

के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने विधायक विनोद भ्याणा से गुहार लगाई कि

चानौत गांव को स्पेशल पानी की लाइन देकर नहर से जोड़ा जाए और बिजली की सारी पुरानी

व जर्जर लाईन भी बदली जाएं जिससे फाल्ट ना हो और ग्रामीणों को बिजली सुचारू रूप से

मिले।

किसान नेता अनूप चानौत ने कहा कि जब तक चानौत

गांव को नयी पाइपलाइन ना मिले तब तक खरकड़ी नहर पर गांव के लिए एक अतिरिक्त 50 एचपी

मोटर का प्रबंध शीघ्र किया जाए, जिससे पानी की आपूर्ति में सुधार हो। उन्होंने प्रशासन

को चेताते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में नयी पाइप लाइन का काम शुरू नहीं हुआ तो समस्त

गांव की महिलाएं और पुरुष हांसी शहर को राजली नहर से जोड़ने वाली पाइपलाइन पर धरना

देंगे।

इस अवसर पर चानौत गांव के सरपंच प्रतिनिधि हिंमाशु

दूहन, ठेकेदार सत्यवान दूहन, बेलीराम फौजी, पूर्व सरपंच जयवीर, तेलूराम, हरपाल क्रांति,

रामफल, राजेन्द्र, लीलूराम व बसंत सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story