हरियाणा में नवंबर में होगा संविधान पखवाड़ा

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा में नवंबर में होगा संविधान पखवाड़ा


विधान सभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

चंडीगढ़, 10 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करके आगामी संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की। संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संविधान पखवाड़ा नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होकर 26 नवंबर, संविधान दिवस तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में संविधान की भावना, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक मूल्यों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुलाकात के दौरान संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा इनमें युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story