हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में छात्र निशांत गौतम की मौत मामले में विशेष जांच टीम गठित

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में छात्र निशांत गौतम की मौत मामले में विशेष जांच टीम गठित


हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में छात्र निशांत गौतम की मौत मामले में विशेष जांच टीम गठित


सोनीपत, 29 मई (हि.स.)। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खेल विश्वविद्यालय, राई में छात्र निशांत गौतम की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत के मामले में शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस आयुक्त को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। टीम 30 दिन में जांच

रिपोर्ट सौंपेगी।

मंत्री ने विश्वविद्यालय पहुंचकर स्विमिंग पूल परिसर का दौरा किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने

घटना के समय मौजूद सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट मांगी। साथ ही परिजनों, जिला प्रशासन,

पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री

ने छात्रों, कोच, स्टाफ और विश्वविद्यालय की जांच टीम से भी बातचीत की।

राज्य

मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि किसी छात्र की असमय मौत बेहद दुखद है और सरकार मामले को

गंभीरता से देख रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की

जाएगी। जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर काम करेगी।

यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त

कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने

कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी

है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। जांच पूरी तरह पारदर्शी

तरीके से करवाई जाएगी।

खेल

राज्य मंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा

मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल सहित सभी खेल

सुविधाओं पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। विद्यार्थियों की सुरक्षा

सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को परिसर की खेल सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था

का ऑडिट कर जरूरी सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कुलपति अशोक कुमार, एसडीएम

सुभाष चंद्र, एसीपी ऋषिकांत, सीएमओ डॉ. अनुराधा शाह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story