सोनीपत: शिक्षा मंत्री ने दातौली पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: शिक्षा मंत्री ने दातौली पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण


सोनीपत: शिक्षा मंत्री ने दातौली पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण


सोनीपत, 19 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार

को गन्नौर क्षेत्र के दातौली गांव स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक

व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे बातचीत

की और पढ़ाई से जुड़ी उनकी समस्याएं जानीं।

शिक्षा

मंत्री ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन सामग्री

और स्कूल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं

और जरूरतें उनके सामने रखीं। मंत्री ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और संबंधित अधिकारियों

को विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों और अधिकारियों को सरकारी शिक्षण संस्थानों

में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने अध्यापकों से पूरी

निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाने और स्कूल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए

रखने को कहा।

महीपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण

शिक्षा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। केवल कार्यालयों में बैठकर

व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बजाय मौके पर पहुंचकर स्थिति देखना जरूरी है। इससे कमियों

का पता चलता है और उनका समय पर समाधान किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री पिछले 11 दिनों

में कई शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने पंचकूला

के राजकीय कॉलेज, बसताड़ा के राजकीय महिला कॉलेज, पानीपत के सेक्टर-18 स्थित राजकीय

कॉलेज और पानीपत के निजामपुर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

किया था। मंत्री

ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए और विद्यार्थियों

को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा शैक्षणिक माहौल

तैयार करना है, जहां हर विद्यार्थी को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story