सोनीपत: रजिस्ट्रार पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, कार्रवाई करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: रजिस्ट्रार पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, कार्रवाई करने की मांग


सोनीपत, 03 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई के रजिस्ट्रार

जसविंदर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि ने जातिसूचक शब्द कहने, मानसिक उत्पीड़न करने

और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्मचारी ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल,

प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और सोनीपत पुलिस कमिश्नर को मगंलवार काे शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष

जांच और कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल

हो रहा है, इसकी सही या गलत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता रवि का आरोप है कि वह विश्वविद्यालय में चतुर्थ

श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। रजिस्ट्रार उससे सरकारी वाहन अधिकारियों के

निजी और पारिवारिक कामों के लिए चलवाने का दबाव बनाते हैं। ऐसा करने से मना करने पर

कथित तौर पर गाली-गलौज की जाती है और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी जाती है। रवि ने

कहा कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है। कथित

व्यवहार के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है और उसे नौकरी जाने का डर है। उसने घटनाओं

की रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर रजिस्ट्रार कर्मचारी से पूछते

सुनाई देते हैं कि वह ड्यूटी पर क्यों नहीं आया। कर्मचारी रात में गाड़ी चलाने और आंखों

में परेशानी होने की बात कहता है। इस पर कथित तौर पर उसे बहाने न बनाने, हां या ना

में जवाब देने और नहीं आने पर घर बैठने को कहा जाता है। बातचीत में पहले माफी स्वीकार

करने और दोबारा नौकरी पर नहीं रखने की बात भी सुनाई देती है। इस ऑडियो की प्रामाणिकता

की पुष्टि नहीं हुई है।

रजिस्ट्रार जसविंदर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने

कहा कि उन्हें नहीं पता कि वायरल ऑडियो कब की है। उनके अनुसार, यह तत्कालीन कुलपति

के कहने पर राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई शिकायत है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन कुलपति

31 तारीख को सेवानिवृत्त हो गए हैं। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि

नहीं हुई है। शिकायत पर संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story