सोनीपत में महिला कांग्रेस ने कंगना रानौत के खिलाफ किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में महिला कांग्रेस ने कंगना रानौत के खिलाफ किया प्रदर्शन


सोनीपत, 30 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

में अभिनेत्री कंगना रानौत के हालिया बयान तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

को लेकर लगाए गए आरोपों के विरोध में गुरुवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं

ने जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए

कंगना रानौत और प्रहलाद जोशी के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन

का नेतृत्व कर रही महिला कांग्रेस नेत्री नीलम बाल्यान ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कराया गया और प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ पुलिस

ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं

में भारी रोष है। उन्होंने कंगना रनौत से छात्राओं और महिलाओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी

पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

नीलम

बाल्यान ने अपने संबोधन में वर्ष दो हजार दो के गुजरात दंगों के दौरान हुए बिलकिस बानो

प्रकरण का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष दो हजार बाईस में दोषियों की रिहाई के

मामले में भाजपा नेताओं का रवैया महिलाओं के सम्मान के अनुरूप नहीं था। उन्होंने प्रहलाद

जोशी पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं और छात्रों के हितों की रक्षा सर्वोच्च

प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रदर्शन

में शामिल पायल मलिक ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक जीवन

से जुड़े लोगों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली

में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ हुए व्यवहार पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साधे

रखी। प्रदर्शन के अंत में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के पुतले जलाए

और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि महिलाओं और छात्रों

के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान जारी रहे तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना

विरोध जारी रखेगा। उन्होंने संबंधित नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी

मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story