सोनीपत में पूर्वी जोन पुलिस कार्यालय का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में पूर्वी जोन पुलिस कार्यालय का उद्घाटन


सोनीपत, 23 जून (हि.स.)। सोनीपत

के सेक्टर-27 में नवनिर्मित संयुक्त पुलिस आयुक्त तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कार्यालय

का मंगलवार को उद्घाटन पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने किया। नए कार्यालय का उद्देश्य पूर्वी

जोन के नागरिकों को अधिक बेहतर, सुलभ और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन

से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह

ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों

को आमजन को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

दिए। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि पूर्वी जोन के थाना क्षेत्रों के मध्य स्थापित

यह कार्यालय पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि आयुक्तालय प्रणाली के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालयों

की स्थापना का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना

है। ममता

सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा नागरिकों को

बेहतर सेवाएं देने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाने

पर भी बल दिया। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा, पुलिस उपायुक्त

पूर्वी जोन मेधा भूषण, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध

नरेंद्र कादयान, सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रबंधक, अपराध शाखा की इकाइयों के प्रभारी,

पुलिस चौकी प्रभारी तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story