सोनीपत में घी फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, 660 लीटर घी सील

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में घी फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, 660 लीटर घी सील


सोनीपत में घी फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, 660 लीटर घी सील


सोनीपत, 30 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पीछे संचालित घी फैक्ट्री में गुरुवार देर रात सीएम फ्लाइंग

और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान फैक्ट्री में

अलग-अलग ब्रांडों का हजारों लीटर घी मिला।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार ब्रांडों के

नमूने लिए, जबकि श्रीकृष्णा और डेनमार्क ब्रांड का कुल 660 लीटर घी सील कर दिया। जीएसटी

विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सामान की सूची तैयार की।

सीएम

फ्लाइंग की टीम में निरीक्षक दिनेश और एएसआई राजेश कुमार शामिल थे। खाद्य सुरक्षा विभाग

की ओर से डॉ. शैलेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। संयुक्त टीम ने मौके पर मौजूद फैक्ट्री

संचालक प्रदीप छिकारा निवासी गांव लडरावण, जिला झज्जर से पूछताछ की।

प्रदीप

ने खुद को फैक्ट्री का मालिक बताते हुए टीम को खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस दिखाया।

उसके अनुसार, उसने वर्ष 2020 में फैक्ट्री शुरू की थी और उसका लाइसेंस 10 फरवरी

2027 तक वैध है।

निरीक्षण

के दौरान फैक्ट्री में घी तैयार करने और पैकिंग करने की मशीनें मिलीं। संचालक ने बताया

कि वह अलग-अलग जगहों से मक्खन और घी खरीदता है। इसके बाद मशीनों से उसे साफ और गर्म

करके अपने ब्रांड के नाम से पैकिंग कर बेचता है।

जांच

में प्योर सरस ब्रांड का 3575 लीटर, डेनमार्क का 300 लीटर, प्रवेश का 585 लीटर और श्रीकृष्णा

ब्रांड का 360 लीटर घी मिला। इसके अलावा टैंकों में करीब 750 लीटर घी पाया गया।

खाद्य

सुरक्षा अधिकारी ने चारों ब्रांडों के नमूने लेकर करनाल स्थित खाद्य प्रयोगशाला में

भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार

कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी

की सूचना पर जीएसटी विभाग की टीम भी पहुंची। उसने फैक्ट्री में उपलब्ध सामान की सूची

तैयार की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769323 Articles

Share this story