सोनीपत में ऑपरेशन ट्रैकडाउन में पुलिस ने 257 अपराधियों को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में ऑपरेशन ट्रैकडाउन में पुलिस ने 257 अपराधियों को पकड़ा


सोनीपत, 17 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

पुलिस ने एक से 15 अगस्त तक चलाए 15 दिवसीय ऑपरेशन ट्रैकडाउन में 257 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 182 मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने 17 अवैध असलहे,

पांच देशी कट्टे, 10 पिस्तौल, दो रिवॉल्वर, 28 कारतूस, 39 चोरीशुदा वाहन और हेरोइन,

चरस, स्मैक और गांजा बरामद हुए।

डीसीपी

क्राइम नरेंद्र सिंह कादियान ने सोमवार को बताया कि अभियान पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल

के निर्देश और पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। उन्होंने कहा कि

जिले में अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है और कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान

में चार मुकदमों वाला सागर खरखौदा ज्वैलर्स लूट मामले में मुठभेड़ में पैर में गोली

लगने के आठ घंटे में पकड़ा गया। चार मुकदमों वाला नीरज कनिया चोरी की स्कूटी सहित,

अजय खरखौदा न्यायालय के बाहर हत्या और जोगिन्द्र 11 मुकदमों में जानलेवा हमले व तोड़फोड़

के मामलों में पकड़े गए। मोहित चावला 23 मामलों में, सुमित चार मामलों में अवैध हथियार

व कारतूस सहित, रविन्द्र उर्फ मनीष तीन मामलों में 220 ग्राम चरस तथा जितेन्द्र आठ

मामलों में वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो सहित पकड़ा गया। मोहित चार मामलों में हत्या,

पुलिस पर हमला व हथियार मामलों तथा सहदेव सात मामलों में हथियार, चोरी व लूट के मामलों

में गिरफ्तार हुआ।

पुलिस

ने पांच हजार रुपये के इनामी सन्नी, मनोज और बिंट्टू को हत्या और हत्या के प्रयास के

मामलों में पकड़ा। प्रिंस और दीपक से 255 ग्राम चरस, 421 ग्राम हेरोइन और तीन पिस्तौल

बरामद हुईं। प्रिंस से एक और पिस्तौल व सात कारतूस मिले। ओमप्रकाश से 35.280 किलोग्राम

गांजा बरामद हुआ। नाइजीरियाई मूल के चिडी को 14 अगस्त को 310 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा

गया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story