सोनीपत में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन
सोनीपत, 14 अप्रैल (हि.स.)। इस अवसर
जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना एवं जितेन्द्र शर्मा, चेयरमैन रजनी विरमानी, नरेंद्र
गहलावत, राजू विरमानी, डॉ.रमेश कश्यप, प्रदीप बड़वासनी, मुकेश रोहिल्ला, भूपेंद्र मुदगिल,
सरपंच पवन शर्मा, डॉ राममेहर राठी, परमबीर सैनी, प्रवीण खुराना, शेर सिंह बेड़वाल, हवा
सिंह वर्मा, पीए सुनील शर्मा, कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ.
अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज
को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
इसके
बाद जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने उपमंडल अधिकारी अंकित कुमार के साथ नई अनाज मंडी
का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी की व्यवस्थाओं, खरीद प्रक्रिया और किसानों
को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की फसल
का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी
जाएगी।
उपमंडल
अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल बिक्री में किसी प्रकार
की बाधा न आए और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें। निरीक्षण के दौरान मंडी
प्रबंधन और किसान प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं तथा शीघ्र समाधान
का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष
प्रदीप बड़वासनी, चेयरमैन कृष्ण सैनी, राजेंद्र गिरधर, सचिव सुरेश कुमार, डॉ. राममेहर
राठी, सरपंच पवन शर्मा मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप मलिक एवं श्यामलाल वशिष्ठ, विनोद
सहरावत, प्रवीण खुराना आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

