सोनीपत: फोन हैक कर लाखों ठगने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: फोन हैक कर लाखों ठगने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार


सोनीपत, 19 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने

फोन हैक कर महिला के खाते से एक लाख 8 हजार 942 रुपये निकालने के मामले में दो आरोपियों

को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अजमेर और जयपुर से की गई। रविवार

को पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम

और युवराज के रूप में हुई है।

इसके

बाद पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि छह दिसंबर 2025 को महिला की शिकायत पर

मामला दर्ज हुआ था। महिला का खाता पंजाब नेशनल बैंक की मुडलाना शाखा में है। एक दिसंबर

2025 को खाते की जांच के दौरान उन्हें संदिग्ध लेनदेन का पता चला, जो उन्होंने नहीं

किए थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपियों

ने फोन हैक कर खाते से रकम निकाली। ठगों ने फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों के आधार पर

बैंक खाते खुलवाए और उसी के जरिए ठगी को अंजाम दिया। संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा

दर्ज किया गया।

थाना

साइबर के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन, सहायक उप निरीक्षक

विनीत, सिपाही विकास और मुख्य सिपाही प्रदीप की टीम ने तकनीकी जांच और छापेमारी के

बाद दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल

फोन और 13 सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 13 हजार रुपये बैंक खाते में होल्ड

करवाए गए हैं। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story