सोनीपत: फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पहना सफेद कोट, लिया सेवा का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पहना सफेद कोट, लिया सेवा का संकल्प


सोनीपत, 21 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

के पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रथम वर्ष के फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए

बुधवार को आयोजित सफेद कोट समारोह किया गया। इस दौरान बी.फार्मा और डी.फार्मा के विद्यार्थियों

को सफेद कोट पहनाकर मरीजों की सेवा, पेशेवर जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के पालन का

संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम

का शुभारंभ पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष

भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजीनियर संघदीप शाक्य, अकादमिक निदेशक

डॉ. स्वीटी, कैंपस निदेशक कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू तथा कॉलेज की प्राचार्या

डॉ. सुनीता और डॉ. सुमिता के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमैन

डॉ. विजयपाल नैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मेसी का क्षेत्र

केवल दवाओं की पढ़ाई तक सीमित नहीं है। इसमें मरीजों की देखभाल, दवाओं का सुरक्षित

इस्तेमाल और समाज के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी शामिल है। फार्मेसी के क्षेत्र में

देश और विदेश में रोजगार के कई अवसर भी उपलब्ध हैं।

समारोह

में शिक्षकों और संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से सफेद कोट पहनाए।

विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान का इस्तेमाल समाज के हित में करने और पेशेवर नैतिकता का

पालन करने का संकल्प लिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता ने कहा कि एक कुशल फार्मासिस्ट

मरीजों को दवाओं की सही जानकारी देने और उनके सुरक्षित व उचित इस्तेमाल को बढ़ावा देने

में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल को लगातार

बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रेरित

किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story