सोनीपत: प्रताप स्कूल में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: प्रताप स्कूल में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू


सोनीपत, 08 सितंबर (हि.स.)। प्रताप

स्कूल खरखौदा में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे पहलवान विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखा रहे हैं।

शुभारंभ अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित एवं विद्यालय के खेल निदेशक ओमप्रकाश

दहिया, प्राचार्या श्रीमति दया दहिया और शैक्षणिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने पहलवानों

का बाउट करवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।

द्रोणाचार्य

अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा की कुश्ती

में देश और दुनिया में अलग पहचान है। प्रदेश के पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल से केवल पदक ही नहीं

मिलते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और संघर्ष की भावना भी मजबूत होती है। खिलाड़ियों

को जीत-हार की चिंता छोड़कर पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रदर्शन करना चाहिए। निरंतर

अभ्यास और बेहतर तकनीक से ही खिलाड़ी ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकता है।

शैक्षणिक

निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास

के लिए जरूरी हैं। कुश्ती खिलाड़ियों को शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक दृढ़ता और सही

समय पर निर्णय लेने की क्षमता देती है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को

अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ मजबूत मुकाबलों का अनुभव भी मिलता है। उन्होंने सभी पहलवानों

से खेल भावना के साथ मुकाबले करने और अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करने का आह्वान

किया। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग भार वर्गों में पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाए।

मुकाबलों को देखने के लिए मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर

पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर, दयानंद कलकल, जितेंद्र खत्री, सहायक खंड शिक्षा

अधिकारी, राजेंद्र पहलवान, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, कैप्टन अनिल, विश्व

सैन्य खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, विक्रम सांगवान, रेलवे, डॉ. रविंद्र मलिक, सोमबीर

आर्य, कुश्ती प्रशिक्षक जगमोहन, मंजीत, अनिकेत, संदीप, प्रदीप, संतोष, अंकित मलिक,

सुभाष मोर, सुनील लाकड़ा, प्रदीप राठी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story