सोनीपत: प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट फैडरेशन कप में सात पदक जीते

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट फैडरेशन कप में सात पदक जीते


सोनीपत, 08 अक्टूबर (हि.स.)। प्रताप

स्कूल के खिलाड़ियों ने लद्दाख के लेह स्थित एनडीएस ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में

आयोजित 10वीं पेंचक सिलाट फेडरेशन कप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक

जीते। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर स्कूल और क्षेत्र

का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर पदक विजेताओं का गुरुवार को शानदार स्वागत किया

गया।

सीनियर

वर्ग में 85-90 किलोग्राम भार वर्ग में सोमवीर और 75-80 किलोग्राम में विनय ने स्वर्ण

पदक जीते। इसी वर्ग में कुणाल राठी ने 50-55 किलोग्राम, दीपांशु शर्मा ने 60-65 किलोग्राम,

शुभम ने 65-70 किलोग्राम और अनिकेत ने 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। जूनियर

वर्ग के ओपन-1 वर्ग में रुद्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 51-55 किलोग्राम में शुभम

ने रजत, जबकि 67-71 किलोग्राम में प्रतीक, 75-79 किलोग्राम में वंशु डाबस और 83-87

किलोग्राम में अतीक ने कांस्य पदक जीते।

ओम प्रकाश

दहिया ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है। खिलाड़ियों

को आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास की सुविधा

मिलती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन से राष्ट्रीय स्तर

पर लगातार अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

अकादमिक

निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व

क्षमता और संघर्ष की भावना बढ़ाते हैं। खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन,

प्रशिक्षक जगमेंदर पंचाल और अभिभावकों को दिया। प्रबंधन अधिकारियों एवं प्रशिक्षक जगमेंदर

पंचाल ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story