सोनीपत: पुलिस ने जिला पार्षद संजय बडवसनीय को घर पर किया डिटेन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पुलिस ने जिला पार्षद संजय बडवसनीय को घर पर किया डिटेन


सोनीपत, 22 जुलाई (हि.स.)। जिला

पार्षद संजय बड़वासनिया को बुधवार को पुलिस ने उनके घर पहुंचकर डिटेन किया। इस दौरान

संजय बड़वासनिया ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने

कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं को घरों में डिटेन करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

है। उनका आरोप है कि सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है।

बड़वासनिया

ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास

किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के बल पर तानाशाही रवैया अपना

रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि प्रदेश और देश

में सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार बढ़ रहा है और आने वाले चुनाव में जनता इसका

जवाब देगी। इस मामले में पुलिस की ओर से डिटेन किए जाने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक

बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का पक्ष सामने आने का इंतजार है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story