सोनीपत पुलिस ने जिंदल यूनिवर्सिटी के आसपास चलाया सर्च अभियान

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत पुलिस ने जिंदल यूनिवर्सिटी के आसपास चलाया सर्च अभियान


सोनीपत, 24 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रोड पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्त सुरक्षा घेरा लागू किया। पुलिस

ने पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था

को मजबूत किया गया। डीसीपी मेधा भूषण खुद मौके पर पहुंचीं और पुलिस बल की तैनाती तथा

व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण

के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में

कानून व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों, खासकर विद्यार्थियों

की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तेज गति से वाहन चलाने वालों को रोका गया तथा

नियमों का पालन करवाया गया। कई स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए, जहां वाहनों की जांच

की गई। शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए भी जांच अभियान चलाया गया।

अभियान

के दौरान एसीपी राई, थाना राई और थाना कुंडली के प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों

ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था

में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। पुलिस ने छात्रों और स्थानीय लोगों से

संवाद भी किया। लोगों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक

किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी

है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story