सोनीपत: पार्क में नशा करते 12 युवक पकड़े, उपचार के लिए अस्पताल भेजे गए

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पार्क में नशा करते 12 युवक पकड़े, उपचार के लिए अस्पताल भेजे गए


सोनीपत, 03 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पार्क में नशा कर रहे 12 युवकों को पकड़कर सिविल अस्पताल के ओएसटी सेंटर में सोमवार

को उपचार के लिए भर्ती कराया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में

की गई।

पुलिस

के अनुसार सूचना मिली थी कि हुडा पार्क में कुछ युवक बैठकर नशा कर रहे हैं। सूचना मिलते

ही सेक्टर-27 थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची

और सभी युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा चिकित्सकीय

जांच के उपरांत नशा मुक्ति और उपचार के लिए सिविल अस्पताल, सोनीपत के ओएसटी सेंटर में

भर्ती कराया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू कर दिया

गया है।

पुलिस

आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि सोनीपत पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ

सख्त कानूनी कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि नशे की लत से प्रभावित युवाओं को उपचार,

परामर्श और पुनर्वास उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। उन्होंने

कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें कानून के साथ सामाजिक सुधार

पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने

आमजन से अपील की कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा हो या नशीले पदार्थों

की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी हो तो तुरंत सोनीपत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने

वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

सोनीपत

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने

वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का लक्ष्य युवाओं को नशे की गिरफ्त

से बाहर निकालकर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर लौटाना और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए

रखना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story