सोनीपत: पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मामला दर्ज


सोनीपत, 28 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत जिले में धान की पराली जलाने के मामले में बरोदा थाना

पुलिस ने एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भैंसवान खुर्द गांव में हरसैक (एचएआरएसएसी)

से मिली सक्रिय आग की लोकेशन के आधार पर ग्राम स्तरीय संयुक्त निगरानी समिति ने खेत

का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान खेत में पराली जलाने की पुष्टि होने पर कृषि विभाग

के ग्राम नोडल अधिकारी संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय

न्याय संहिता (बीएनएस) और वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, भैंसवान खुर्द गांव निवासी

कबीर के खेत में धान की पराली जलाई गई थी। खेत में करीब सात कनाल 12 मरला क्षेत्र में

पराली जलाने की बात सामने आई है। यह खेत खसरा नंबर 106/13 में स्थित है। हरसैक से मिली

सक्रिय आग की लोकेशन को शुरुआती सूचना मानकर संयुक्त समिति ने मौके पर पहुंचकर भौतिक

निरीक्षण किया और पराली जलाने की पुष्टि की।

शिकायत में बताया गया कि किसान की पहचान, खेत का खसरा नंबर

और पराली जलाए गए क्षेत्रफल का राजस्व विभाग सहित उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर सत्यापन

किया गया। मौके की तस्वीरें

और अन्य जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गांव स्तर पर संयुक्त

निगरानी समिति बनाई गई है। इसमें राजस्व विभाग के पटवारी नरेंद्र हुड्डा, विकास एवं

पंचायत विभाग के ग्राम सचिव हरजीत सिंह और कृषि विभाग के ग्राम नोडल अधिकारी संजय कुमार

शामिल हैं। यह समिति हरसैक से मिलने वाली सक्रिय आग की लोकेशन के आधार पर संबंधित खेतों

का निरीक्षण कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story