सोनीपत: निःशुल्क कानूनी सलाह शिविर में 50 पंचायतों के 500 ग्रामीण पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: निःशुल्क कानूनी सलाह शिविर में 50 पंचायतों के 500 ग्रामीण पहुंचे


सोनीपत, 02 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

के बढ़खालसा मेमोरियल कॉम्प्लेक्स, बिस्वा मिल में शुक्रवार को निःशुल्क कानूनी सलाह

शिविर लगाया गया। अमर बलिदानी कुशाल सिंह चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित

शिविर में करीब 50 ग्राम पंचायतों से लगभग 500 ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने जमीन-जायदाद,

नौकरी एवं सेवा तथा बैंक से जुड़े मामलों में अधिवक्ताओं से सलाह ली।

मुख्यमंत्री

के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा के मार्गदर्शन में शिविर में अधिवक्ताओं ने लोगों

की समस्याएं सुनीं और मामलों की प्रकृति के अनुसार उपलब्ध कानूनी व प्रशासनिक विकल्पों

की जानकारी दी। कई लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि शिकायत या विवाद के समाधान के लिए

किस विभाग, प्राधिकरण या कानूनी मंच से संपर्क करना है। उन्हें आगे की प्रक्रिया के

बारे में भी बताया गया। ओएसडी

वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के नजदीक

कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि कानून की जानकारी या वकील की फीस के कारण

कोई व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों

की भागीदारी से ऐसे मार्गदर्शन की जरूरत सामने आती है। जमीन, नौकरी और बैंक संबंधी

मामलों में लोगों को सही मंच और प्रक्रिया की जानकारी देना जरूरी है। शिविर में सबसे

अधिक मामले जमीन एवं संपत्ति विवाद, नौकरी एवं सेवा तथा बैंक संबंधी समस्याओं के सामने

आए। अधिवक्ता अशोक खुब्बर, डॉ. किरण पाल सिंह, गीता रानी, हिमांशु चौहान, पूजा दहिया,

आयुषी पंवार, सक्षम कौशिक, मुस्कान शर्मा और अमित साहनी ने निःशुल्क कानूनी परामर्श

दिया। आयोजकों

के अनुसार, निःशुल्क सलाह मिलने से ग्रामीणों ने बिना झिझक अपनी समस्याएं रखीं। उन्हें

बताया गया कि हर मामले में सीधे अदालत जाना जरूरी नहीं है। मामले के अनुसार संबंधित

विभाग, प्राधिकरण या अन्य कानूनी एवं प्रशासनिक माध्यमों से भी समाधान की प्रक्रिया

अपनाई जा सकती है। ट्रस्ट ने ऐसे जनहितकारी शिविर आगे भी जारी रखने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story