सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी: डा.सतीश पूनिया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी: डा.सतीश पूनिया


सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी: डा.सतीश पूनिया


सोनीपत, 01 मई (हि.स.)। भाजपा

के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि जन आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत

से सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। मुरथल रोड और सेक्टर 23 में हुई

संगठनात्मक बैठकों में उन्होंने मेयर उम्मीदवार राजीव जैन और 22 वार्डों के पार्षद

उम्मीदवारों के साथ बैठक कर वार्ड अनुसार जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बैठकों

में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष

सतीश नांदल, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत,

विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज और बड़ी संख्या

में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डा.

पूनिया ने कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

की नीतियों पर भरोसा है। लोगों ने भारत को विकसित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने का

मन बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और जनता इन

कार्यों से संतुष्ट है, इसलिए निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

प्रदेश

प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से छोटी बैठकों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनने और समाधान

का भरोसा देने को कहा। उन्होंने बूथ स्तर पर टीम को मजबूत कर प्रचार तेज करने पर जोर

दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, दिन-रात मेहनत कर हर वार्ड

में कमल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष औपचारिक रूप से चुनाव

लड़ रहा है और कार्यकर्ताओं को घर-घर सम्पर्क अभियान तेज करना चाहिए।

प्रदेश

अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बन

चुका है। जनता विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं

से सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने और हर मतदाता से सम्पर्क कर मतदान सुनिश्चित

करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत सहित प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक

जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत

से ही चुनावी जीत सुनिश्चित होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story