सोनीपत: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग महिला के जेवर और नकदी ठगी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग महिला के जेवर और नकदी ठगी


सोनीपत, 15 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में दो युवकों ने गुरुवार काे 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सम्मोहित करने का झांसा देकर सोने

के जेवर और नकदी ठग ली। आरोपी महिला को 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी देने का लालच

देकर अपने जाल में फंसाने के बाद करीब 1.75 लाख रुपये के सोने के जेवर और 5,500 रुपये

लेकर भाग गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की

तलाश शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

पुरखास

अड्डा निवासी धर्मजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार उनके रिश्तेदार राजेश

उनकी दादी चंद्रो देवी को गीता भवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक छोड़कर आए थे। चंद्रो देवी

ने बैंक से बुढ़ापा पेंशन के तीन हजार 200 रुपये निकाले थे और घर से 2,500 रुपये लेकर

भी चली थीं। कुल 5,700 रुपये लेकर वह मुख्य डाकघर में पैसे जमा कराने पैदल जा रही थीं।

संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर के सामने दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने नरेला

जाने के लिए किराए के पैसे नहीं होने की बात कही और मदद मांगने लगे। इसके बदले में

500-500 रुपये के नोटों की गड्डी देने का लालच दिया।

गड्डी सफेद कपड़े में लिपटी थी।

उसमें नोटों के आकार में काटे गए कागज थे, जबकि ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे। आरोपियों

ने महिला से गड्डी को पास से देखने को कहा। महिला ने जैसे ही उसे चेहरे के करीब किया,

वह बेसुध हो गई। इसके बाद दोनों युवक उन्हें मधु स्पोर्ट्स वाली गली में ले गए, जहां

निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद था। आरोपियों ने उनकी सोने की अंगूठी और कानों की

बालियां उतार लीं और बैग में रखी नकदी भी ले ली। महिला

ने जेवर वापस मांगे तो आरोपियों ने सफेद कपड़े में दो कंकड़ बांधकर उन्हें पोटली थमा

दी और घर जाकर खोलने को कहा। करीब डेढ़ घंटे बाद होश आने पर महिला घर पहुंचीं और परिजनों

को घटना बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों

की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story