सोनीपत: डीसीआरयूएसटी में एसडीई के निलंबन पर कर्मचारियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन
सोनीपत, 18 अगस्त (हि.स.)। मुरथल
स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्युत निगम के
एसडीई के निलंबन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई
के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन करने का फैसला लिया
है। बैठकों के बाद संगठनों ने मंगलवार को एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन
किया गया।
कर्मचारी
संगठनों के अनुसार मंगलवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विश्वविद्यालय के कच्चे-पक्के
कर्मचारी, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी, तकनीकी कर्मचारी, एचकेआरएनएल, सफाई कर्मचारी
और डीसी दर कर्मचारी काम बंद रखेंगे। इस दौरान कर्मचारी विश्वविद्यालय परिसर में एकत्रित
होकर एसडीई के निलंबन के फैसले के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
दीनबंधु
छोटूराम विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि एसडीई को बिना
ठोस आधार के निलंबित किया गया है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को तानाशाही बताते
हुए कहा कि यदि कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तो भविष्य में किसी अन्य
कर्मचारी के साथ भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है।
शिक्षक
संघ अध्यक्ष,डॉ. अजय कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या प्रशासन का विरोध
करना नहीं, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच कराना है। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी के
साथ अन्याय हुआ है तो जांच के बाद उसे न्याय मिलना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी
कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल
मंगलवार का प्रदर्शन सांकेतिक रूप से किया जा रहा है, लेकिन आगे की रणनीति मांगों पर
होने वाली कार्रवाई के आधार पर तय की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

