सोनीपत: टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद बूथ मजबूत करने का मंत्री ने किया आह्वान

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद बूथ मजबूत करने का मंत्री ने किया आह्वान


सोनीपत, 23 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश

के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को गोहाना के इंद्रगढ़ी स्थित शक्ति

प्रमुख केंद्र में आयोजित टिफिन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया।

कार्यकर्ता अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे और सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। संगठन

की गतिविधियों, क्षेत्र की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। डॉ. शर्मा

ने कार्यकर्ताओं की बातें और सुझाव भी सुने।

डॉ.

अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित, कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ता

हैं। कार्यकर्ता समाज और संगठन के बीच कड़ी का काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं

से आमजन के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने तथा लोगों

की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने

कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक लगातार संपर्क और संवाद जरूरी है।

पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक

विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कैबिनेट

मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है और उसके

नेता किसी भी मुद्दे पर एकमत नहीं हो पाते।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता किसी

भी समाज की भावनाओं की कदर नहीं करते और राजनीतिक स्वार्थ के लिए बयानबाजी करते हैं।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। डॉ.

शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सुझाव महत्वपूर्ण है। आपसी समन्वय और एकजुटता

से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और सक्रिय

कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं। कार्यक्रम में शक्ति प्रमुख इंद्रगढ़ी सतीश

सैनी, भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण खुराना, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण सैनी, राम सिंह,

विनोद राजोरा, राम लाल सिंगला, सुभाष सैनी, राजेंद्र सैनी, नन्हा वाल्मीकि, सुमित कक्कड़,

विकास जैन, कुलदीप कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story