सोनीपत: जेआरएफ में देशभर में प्रथम रही नैंसी पर ससुराल वालाें की खुशी कई गुणा बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: जेआरएफ में देशभर में प्रथम रही नैंसी पर ससुराल वालाें की खुशी कई गुणा बढ़ी


-- नैंसी के मार्गदर्शक वीरू ने गांव

ठरू टॉपर को दिया आशीर्वाद

-- सास सरोज बाला ने कहा कि बेटियों

की शिक्षा जरूरी नैंसी इसकी मिसाल

-- ससुर अशोक कुमार बोले यह गौरवशाली

पल, नैंसी युआओं के लिए प्रेरक

- जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू

बोले-नैंसी के क्रम की खुशबू जीवन महकता है

सोनीपत, 19 अक्टूबर (हि.स.)। जेआरएफ

में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर नैंसी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया

है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक अध्यापक वीरू ने सोमवार को सोनीपत के

गांव ठरू में पहुंच कर उनका स्वागत किया बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस

अवसर पर ठरू गांव की सरपंच एवं नैंसी की सास सरोज बाला मौजूद रहे। नैंसी की सफलता से

परिवार और क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं।

इस मौके

पर नैंसी के मार्गदर्शक अध्यापक वीरू शदव ने कहा कि नैंसी की उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन

और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। जब कोई विद्यार्थी अपनी मेहनत से राष्ट्रीय

स्तर पर पहचान बनाता है, तो यह उसके गुरुजनों के लिए भी गर्व का क्षण होता है। नैंसी

ने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया

जा सकता है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। ठरु

पंचायत की सरपंच और नैंसी की सास सरोज बाला ने कहा कि नैंसी ने अपनी उपलब्धि से परिवार

का नाम रोशन किया है। उन्हें अपनी बहू की सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों

को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए, क्योंकि उनकी प्रतिभा परिवार और समाज

दोनों का मान बढ़ाती है।

भाजपा

जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू ने नैंसी को बधाई देते हुए कहा कि जेआरएफ में देश में

टॉपर होना उनकी असाधारण मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन का परिचायक है। नैंसी

के ससुर अशोक कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि नैंसी की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। परिवार

ने हमेशा उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया है और आगे भी उनके सपनों को पूरा करने

में पूरा सहयोग देगा। नैंसी

ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और निरंतर मेहनत को देते हुए कहा कि

किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना, अनुशासन बनाए रखना और

लगातार प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश न होकर

अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763649 Articles

Share this story