सोनीपत: जिले के सभी विद्यालयों में उत्साह से मनाया श्रमदान दिवस

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: जिले के सभी विद्यालयों में उत्साह से मनाया श्रमदान दिवस


सोनीपत, 29 अगस्त (हि.स.)। जिले

के सभी खंडों के विद्यालयों में शनिवार को श्रमदान दिवस और स्वच्छता अभियान उत्साह

व जनभागीदारी के साथ मनाया गया। उपायुक्त नेहा सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित अभियान

में विद्यालय परिवार के साथ ग्राम पंचायत, विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों

ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अभियान

के दौरान विद्यालय परिसरों, कक्षाओं, बरामदों, खेल मैदान, पेयजल स्थलों और आसपास के

क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। विद्यालय परिसरों से कूड़ा-कचरा और अनावश्यक सामग्री

हटाई गई। विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए भी जरूरी काम किए

गए। विद्यालय मुखियाओं ने स्वयं श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की। अध्यापकों और विद्यार्थियों

ने भी सफाई में भाग लिया। कई विद्यालयों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यालय

प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अपने निजी साधनों, जैसे ट्रैक्टर और रेहड़ी की मदद से

कूड़ा-कचरा हटाने में सहयोग किया।

उपायुक्त

नेहा सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में अपनाना

चाहिए। विद्यालय बच्चों में स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के महत्वपूर्ण

केंद्र हैं। उन्होंने अभियान में भाग लेने वाले विद्यालय मुखियाओं, अध्यापकों, विद्यार्थियों,

विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सराहना

की।

जिला

शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने भी विद्यालयों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा

कि विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ इसे व्यवहार में अपनाने

के लिए भी प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्रमदान से विद्यार्थियों में स्वच्छता

की स्थायी आदत विकसित करने में मदद मिलेगी। विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति

और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने अभियान के बाद भी विद्यालय परिसरों को स्वच्छ और हरा-भरा

बनाए रखने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story