सोनीपत: जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहा सेवा संकल्प अभियान : अर्चना गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहा सेवा संकल्प अभियान : अर्चना गुप्ता


सोनीपत, 18 सितंबर (हि.स.)। सेवा

संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को नागरिक

अस्पताल सोनीपत में जिला स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। इस

दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अस्पताल

की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

डॉ.

अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक

स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा

कि स्वास्थ्य सेवाओं को केवल अस्पतालों तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंद परिवारों को

समय पर उपचार और योजनाओं से जोड़ना जरूरी है।

उन्होंने

महिलाओं से स्तन कैंसर की समय पर जांच करवाने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं का

स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य से जुड़ा है। नागरिक अस्पताल में मैमोग्राफी की

सुविधा शुरू की जा रही है। उन्होंने लंबे समय तक खांसी, लगातार बुखार या खांसी में

खून आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और तत्काल जांच करवाने की अपील की। उन्होंने

पात्र परिवारों से आयुष्मान, चिरायु और आभा आईडी बनवाने का भी आह्वान किया।

सीएमओ

डॉ. अलंकृता सिंह ने डॉ. गुप्ता को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों

के लिए संचालित सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का प्रयास है

कि मरीजों को निर्धारित स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराई

जाएं। अस्पताल परिसर में स्वच्छता, हरियाली और मरीजों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने

पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story