सोनीपत: खेल प्रतिभा निखारने, अनुशासित कर संगठित करने का माध्यम: पवन खरखोदा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: खेल प्रतिभा निखारने, अनुशासित कर संगठित करने का माध्यम: पवन खरखोदा


-नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए पांच

राज्यों खिलाड़ी शामिल

सोनीपत, 22 सितंबर (हि.स.)। श्री

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नमो क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का मंगलवार

को खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा ने खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन व नशे के खिलाफ जागरूकता

के प्रति संदेश में कहा कि खेल प्रतिभा निखारने, अनुशासित कर संगठित करने का माध्यम

है।

उन्होंने

कहा कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने

और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस मुहिम का सकारात्मक प्रभाव दिखाई

दे रहा है। सोनीपत जोन में भी युवाओं का क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ा है और बड़ी संख्या

में युवा पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। सेक्टर-61

स्थित धीरे धूप स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनीपत में आयोजित मैच के दौरान प्रतिनिधि प्रदीप

सरोहा (मोना) राठधना, संदीप कुमार एवं उनकी टीम ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग का आयोजन

हरियाणा सहित पांच राज्यों में किया जा रहा है। हरियाणा के विभिन्न मंडलों एवं जिलों

में क्रिकेट मैच आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें युवाओं के साथ-साथ आमजन में भी उत्साह

देखने को मिल रहा है।

प्रतिनिधियों

ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने का अच्छा

माध्यम बन रही है। उन्होंने तरुण भंडारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में

नशे के खिलाफ सोच विकसित करने तथा उन्हें खेलों से जोड़ने की इस पहल को व्यापक जनसमर्थन

मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story