सोनीपत: कुलपति ने खेल विश्वविद्यालय में संविधान के अधिकारों व जिम्मेदारियों को बताया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: कुलपति ने खेल विश्वविद्यालय में संविधान के अधिकारों व जिम्मेदारियों को बताया


सोनीपत, 26 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में 77 वें संविधान दिवस के

अवसर पर नागरिक कर्त्तव्य और भारतीय संविधान विषय पर गुरुवार को कार्यक्रम में मुख्य

अतिथि के रूप में डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत के कुलपति

प्रो. देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय एवं मोतीलाल

नेहरू खेलकूद विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं प्रशासनिक शामिल

होकर दीप प्रज्वलन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव जसविंदर सिंह ने संबोधन में कहा

कि विश्वविद्यालय शिक्षा, खेल एवं अनुसंधान के साथ-साथ खेल कानून के क्षेत्र में भी

नए आयाम स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि

विश्वविद्यालय एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के मध्य प्रस्तावित समझौता ज्ञापन के

माध्यम से खेल कानून के क्षेत्र में अकादमिक सहयोग एवं अनुसंधान की नई संभावनाएं विकसित

होंगी। प्रत्येक नागरिक यह संकल्प ले कि उसका प्रयास देश की प्रगति में योगदान देगा,

तो यह स्वयं में सबसे बड़ा नागरिक कर्त्तव्य है। संविधान अधिकारों के साथ-साथ प्रत्येक

नागरिक को राष्ट्र के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन, शारीरिक

शिक्षा एवं खेल प्रो. अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट किया, जबकि डीन, अकादमिक

मामले प्रो. योगेश चंदर ने स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

डॉ. जितेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विश्वविद्यालय

प्रशासन, मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों

एवं सभी विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर

पर डीन, अकादमिक मामले प्रो. योगेश चंदर, डीन, शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रो. अशोक शर्मा,

डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रो. आर.पी. गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संतोष कुमार दुबे, मोतीलाल

नेहरू खेलकूद विद्यालय की प्राचार्या दिनेश कुमारी सहित दोनों संस्थानों के समस्त शिक्षक,

प्रशिक्षक, प्रशासनिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story