सोनीपत: कांग्रेस का जनाधार खत्म,बयानबाजी हुड्डा  की बौखलाहट: प्रदीप सांगवान

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: कांग्रेस का जनाधार खत्म,बयानबाजी हुड्डा  की बौखलाहट: प्रदीप सांगवान


सोनीपत, 03 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा

के बरोदा हलका से पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री

भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो

चुका है। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण दीपेंद्र हुड्डा ने मुंडलाना में आयोजित सभा

के दौरान भाजपा पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने बेतुका बताया।

सांगवान

ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में भाई-भतीजावाद के आधार

पर नौकरियां देने के आरोप लगते रहे हैं, जबकि भाजपा की नायब सरकार में बिना पर्ची-खर्ची

के योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। प्रदेश और केंद्र

सरकार की नीतियों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते

हुए कहा कि देश ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उनका दावा है कि

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। खाद्यान्न उत्पादन के साथ सामरिक

क्षेत्र में भी देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। सांगवान

ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी, जबकि

उनके अनुसार अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा

कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story