सोनीपत: एआई शिक्षा से युवाओं को मिलेंगे नए रोजगार अवसर : मंत्री डा. अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: एआई शिक्षा से युवाओं को मिलेंगे नए रोजगार अवसर : मंत्री डा. अरविंद शर्मा


सोनीपत, 21 मार्च (हि.स.)। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि हरियाणा

में एआई मिशन के तहत युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम

उठाया जा रहा है। इसके तहत विश्व बैंक की सहायता से लगभग 474 करोड़ रुपये की योजना के माध्यम से प्रदेश

के युवाओं को एआई कौशल प्रदान किया जाएगा। इस पहल से लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष

रूप से रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार काे जवाहर लाल नेहरू वरिष्ठ

माध्यमिक विद्यालय में बॉक्सिंग अकादमी के उद्घाटन और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह काे संबाेधित कर रहे थे।

उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य

की कामना की। उन्होंने

कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने

के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्देश्य यह है कि देश का युवा नवाचार और अनुसंधान से जुड़े

तथा बदलते समय के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सके।

कार्यक्रम

को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार द्वारा

निरंतर ढांचागत विकास और विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा

कि आने वाला समय एआई का है और भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉ शर्मा ने

विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने अनुशासन, संस्कार और आधुनिक

शिक्षा के माध्यम से अभिभावकों का विश्वास जीता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया

कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करें, क्योंकि यही राष्ट्र की सबसे

बड़ी पूंजी हैं। कार्यक्रम में डा. रीटा शर्मा, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावक

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story