सोनीपत: अपने प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी जमा न होने दें: राजीव जैन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: अपने प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी जमा न होने दें: राजीव जैन


सोनीपत, 19 सितंबर (हि.स.)। सेवा

संकल्प अभियान के तहत शनिवार को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत अभियान के 48वें सप्ताह

गीता भवन चौक से दयाल चौक तक गुरुद्वारा रोड पर स्वच्छता अभियान शनिवार को चलाया गया।

इस दौरान सफाई अभियान में नगर निगम मेयर राजीव जैन ने शामिल होकर शहर को स्वच्छ और

सुंदर बनाने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान मेयर ने दुकानदारों, ढाबा संचालकों

और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों से विशेष रूप से अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों के

आसपास गंदगी जमा न होने दें और सफाई का विशेष ध्यान रखें। लोगों

से कहा गया कि कूड़ा-कचरा सड़क पर न फेंकें, बल्कि उसे डस्टबिन में डालें और नगर निगम

की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही कचरा दें। साथ ही, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक

करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि

प्रत्येक नागरिक की भी है। यदि सभी दुकानदार, व्यापारी, ढाबा संचालक और शहरवासी अपने

आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, तो सोनीपत को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने

का लक्ष्य जल्द पूरा किया जा सकता है। शहर

वासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, दूसरों को भी

स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी के संकल्प के साथ सोनीपत

को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर

पर पार्षद संजीव वलेचा, आनंद वृद्धाश्रम, नकिन मेहरा, शमशेर तूफान, कृष्ण कबीरपुर,

पवन, मुख्य सफाई निरीक्षक सितेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक कृष्ण, सुपरवाइजर अजीत सहित

अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story