सिरसा: विद्यार्थियों ने परिवहन मंत्री का पुतला फूंका
सिरसा, 02 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के उपमंडल डबवाली में हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर परिवहन मंत्री का पुतला फूंका। जिले में प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा सरकारी बस पास स्वीकार न करने और विद्यार्थियों से बदसलूकी के विरोध में शनिवार को विद्यार्थी डबवाली के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए छात्र-छात्राओं से दुव्र्यवहार करने वाले चालक-परिचलकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थियों ने प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मनमानी के विरोध में बस स्टैंड परिसर में परिवहन मंत्री का पुतला फूंका।
विद्यार्थियों का आरोप है कि निजी बस चालक मनमानी करते हैं और पास होने के बावजूद छात्र-छात्राओं से टिकट के पैसे को वसूलते हैं। एबीवीपी के सदस्यों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए सहकारी समितियों की बसों में बस पास को मान्यता देने की बात कही। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि प्राइवेट बस परिचालक छात्र-छात्राओं के साथ दुव्र्यवहार करते हैं जो कि गंभीर मद्दा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

