सिरसा: आधा किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: आधा किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 22 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से एक नशा तस्कर को आधा किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। एबीवीटी सिरसा पुलिस टीम प्रभारी ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नानक सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड से बरनाला रोड होते हुए भूमणशाह चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस बाल भवन के नजदीक सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से आधा किलोग्राम अफीम बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने डेयरी से गाय चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह में डेयरी चलाने का काम करता है और उसने गाय पाल रखी हैं। बीते दिवस जब वह डेयरी में आया तो डेयरी के पास पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी। जब वह डेयरी के नजदीक पहुंचा तो दो युवकों ने डेयरी से एक गाय गाड़ी में चढ़ा रखी थी और दूसरी को चढ़ा रहे थे दोनों उसे देखकर गाड़ी लेकर मौका से फरार हो गए । पुलिस ने जांच के दौरान घटना में संलिप्त आरोपी सुरजभान को गिरफ्तार कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story