यमुनानगर: सरकार के खिलाफ निगम कर्मियों ने निकाला उल्टा झाड़ू रोष मार्च

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: सरकार के खिलाफ निगम कर्मियों ने निकाला उल्टा झाड़ू रोष मार्च


यमुनानगर, 23 अप्रैल (हि.स.)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय गेट पर सैंकड़ों की संख्या में इक्कठा होकर हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी व हठधर्मिता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन रोड़ पर हाथों ने उल्टा झाड़ू पकड़कर रोष मार्च निकाला उसके उपरांत प्रदर्शनकारियों ने निगम आयुक्त आयुष सिन्हा को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे नगरपालिका संघ महासचिव मांगे राम तिगरा व अग्निश्मन संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के आन्दोलन के दबाव में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के शिष्टमंडल को बातचीत के लिए बुलाया और संघ के साथ कई दौर की हुई वार्ता में पालिका परिषदों, निगमों व अग्निशमन केंद्रों में लगे कच्चे कर्मचारियों को कमेटी बनाकर पक्का करने, समान काम समान वेतन का एरियर का भुगतान करने,पक्के कर्मचारीयों की तर्ज पर कच्चे कर्मचारियों के वर्दी जूते के पैसे सैलरी मे जोड़ने, गुरुग्राम के बर्खास्त 26 कर्मचारियों को बहाल करने, सफाई सैनिटरी व दरोगाओं के क्षेत्र में बाइक से कर्मचारी व क्षेत्र में दौरे के लिए प्रतिदिन एक लिटर पेट्रोल व फोन के पैसे देने, सफाई कर्मचारीयों की तर्ज पर माली व बेलदारो को भी हर महीने तेल साबुन देने,एसएमडब्ल्यू एप पर हाजिरी न लगाने की बात मानी थी। उन्होंने बताया कि एसएमडब्ल्यू एप निजी ठेकेदारों के लिए बनाया गया था पर अधिकारियों द्वारा यह सब पर जबरन थोपा जा रहा है। जिसका संघ विरोध करता है,संघ नेताओं ने सख्त लहजे में चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर सरकार पत्र परिपत्र जारी नहीं करती तो रोहतक में होने वाली 27 अप्रैल को राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 20 मई की हड़ताल की घोषणा की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

Share this story