बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने गोहाना में खोली नई शाखा

WhatsApp Channel Join Now
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने गोहाना में खोली नई शाखा


चंडीगढ़, 27 मार्च (हि.स.)। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने विस्तार अभियान के तहत हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में नई शाखा का शुभारंभ किया है।शाखा का उद्घाटन हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने किया।

इस शाखा के प्रारंभ के साथ ही यह गुरुग्राम जोन की 43वीं तथा हरियाणा राज्य में बैंक की 68वीं शाखा बन गई है।

नई शाखा के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने क्षेत्र के ग्राहकों को और अधिक सुलभ, आधुनिक एवं समग्र बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शाखा में रिटेल, एग्रीकल्चर एवं एमएसएमई सहित सभी प्रमुख बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र वर्तमान में 2651 शाखाओं एवं 2551 एटीएम के नेटवर्क के माध्यम से देशभर में 30 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय डिजिटल एवं समावेशी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करते हुए देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बनना है।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्राहकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

इस अवसर पर बैंक के गुरुग्राम जोन के अंचल प्रबंधक अभिषेक जिंदल, उप अंचल प्रबंधक सन्तोष कुमार, शाखा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

---

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story