पानीपत: लूट के मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी को पानीपत व बिहार पुलिस ने काबू किया।

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: लूट के मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी को पानीपत व बिहार पुलिस ने काबू किया।


पानीपत, 23 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने बिहार में दर्ज लूट के तीन मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी को पानीपत व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने महराणा गांव के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान बिहार निवासी अंकित के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियाें ने साेमवार काे बताया कि बिहार पुलिस की एक टीम उनके थाना में दर्ज लूट के मामलों में वांछित एक आरोपी के पानीपत में होने बारे सूचना पर रविवार को तलाश में पानीपत आई थी । बिहार पुलिस ने फरार आरोपी के बारे जानकारी सांझा कर बताया आरोपी आठ मरला चौंकी क्षेत्र में कही छुपा है। पानीपत व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तलाश करते हुए करीब चार घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आरोपी अंकित को बुड़शाम गांव के पास से काबू करने में सफलता हासिल की।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि बिहार पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित पर वर्ष 2025 में बिहार के लखीसराय जिले में लूट की वारदातों के तीन मामलें दर्ज है। आरोपी अंकित ने अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर मार्च 2025 में पटना निवासी शकेंद्र यादव को गोली मारकर उससे एक मोबाईल फोन, एक सोने की चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मई 2025 में एक सीएससी सेंटर से एक लाख रूपए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जून 2025 में जियो बैंक के मैनेजर दलीप से मोबाइल फोन व नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामलों में आरोपी के अन्य सभी साथी आरोपी पकड़े जा चुके थे। आरोपी अंकित तीनों मामलों में फरार चल रहा था। आरोपी अंकित को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस की और से आरोपी पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि आठ मरला चौकी पुलिस ने सभी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी अंकित को बिहार पुलिस टीम के हवाले किया। बिहार पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी अंकित को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे चार दिन के ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर बिहार ले गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story