गुरुग्राम: संगठन में अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा कद : जितेंद्र बघेल
जिला शहरी कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी का ऐलानबोले, हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी सच्चे सिपाही की तरह संगठन को मजबूत करे
गुरुग्राम, 06 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा है कि संगठन में अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कद बढ़ेगा। हम सब कांग्रेस संगठन के सच्चे सिपाही हैं। हमें एकता और मजबूती के साथ काम करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का काम करना है। जितेंद्र बघेल सोमवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में गुडग़ांव शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने की।
हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल का गुडग़ांव कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर व अन्य पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। हम जनता के हितों को मजबूती के साथ उठाकर जनता का विश्वास और मजबूत कर रहे हैं। बैठक में पहुंचे वार्ड प्रभारियों को भी उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए टिप्स दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आह्वान किया कि संगठन में होने को ही अपनी जिम्मेदारी समझकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
संगठन में बतौर कार्यकर्ता हम सब जिम्मेदार: पंकज डावर
कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने बैठक में कहा कि संगठन में बतौर कार्यकर्ता हम सब जिम्मेदार हैं। पद मिलने से यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और देश की जनता कांग्रेस में एक उम्मीद देख रही है। जिस कांग्रेस के राज में अंतिम व्यक्ति तक को जमीनी स्तर पर सुविधाएं मिलती थी, आज भाजपा के रात में सुविधाएं हवा-हवाई ही हैं। दावे तो बहुत होते हैं, मगर मिलता कुछ नहीं है। इसलिए आने वाले समय में देश में भी और प्रदेश में भी जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

