गुरुग्राम: युवाओं को इनोवेशन व स्किल के साथ उद्योग से जुडऩा होगा: डॉ. प्रशांत कुमार

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: युवाओं को इनोवेशन व स्किल के साथ उद्योग से जुडऩा होगा: डॉ. प्रशांत कुमार


-गुरुग्राम विवि में विश्व पर्यटन दिवस-2026 में एआई व टिकाऊ पर्यटन पर चर्चा

गुरुग्राम, 24 सितंबर (हि.स.)। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग द्वारा गुरुवार को विश्व पर्यटन दिवस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कौशिक के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर सेक्टर-87 में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग की अध्यक्षा डॉ. सुरभि गोयल ने किया।

इस अवसर पर भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एफसीएम की डीन एवं डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. (डॉ.) अमरजीत कौर और कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दौरान पर्यटन क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका, टिकाऊ पर्यटन और भारत की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार गौतम ने पर्यटन उद्योग की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते समय में टेक्नोलॉजी और एआई पर्यटन के स्वरूप को बदल रहे हैं, ऐसे में युवाओं को इनोवेशन और स्किल के साथ उद्योग से जुडऩा होगा। उन्होंने छात्रों को पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर विभाग के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार सांझा किए।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story