गुरुग्राम पुलिस की अवैध कब्जों पर सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध निर्माण ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम पुलिस की अवैध कब्जों पर सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध निर्माण ध्वस्त


-अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई

-आरोपी द्वारा अवैध रूप से किया हुआ था मकान का निर्माण

गुरुग्राम, 18 मई (हि.स.)। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को गांव बादशाहपुर में अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। यह कार्यवाही अपराध शाखा मानेसर गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई।

पुलिस की ओर से अवैध कब्जा करने वाले अपराधी इंद्रजीत निवासी गांव बादशाहपुर को चिन्हित किया गया। आरोपी अवैध वसूली, एक्सप्लोसिव एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। आरोपी की जांच में यह भी सामने आया कि अपराधी इंद्रजीत द्वारा लगभग 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story