गुरुग्राम: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: डा. इंद्रजीत कौर

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: डा. इंद्रजीत कौर


-मेयर ने नौरंगपुर गांव में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

गुरुग्राम, 17 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने गुरुवार को निगम के वार्ड-15 के गांव नखड़ौला और वार्ड-16 के गांव नौरंगपुर में निगम की ओर से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण कार्यों की प्रगति, मौके पर इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। मेयर डा. इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि आमजन की सुविधा के उद्देश्य से निगम की ओर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा। इस दौरान उनके साथ पार्षद दयाराम, एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक, जेई दिपेश, दिगंबर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story