गुरुग्राम: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशीले पदार्थ समेत दिल्ली निवासी युवक को दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशीले पदार्थ समेत दिल्ली निवासी युवक को दबोचा


-5.90 ग्राम नशीले पदार्थ सहित नशा तस्कर को किया काबू

गुरुग्राम, 08 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट ने नशीला पदार्थ पकड़ा है। नशा तस्करी के आरोपी को 5.90 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी हिमांशु पुत्र कुलदीप सिंह निवासी तिलक नगर दिल्ली के रूप में हुई है।

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट गुरुग्राम के इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि यूनिट के उपस्थित सहायक उप-निरीक्षक कपिल कुमार को नशीले पदार्थ को लेकर एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक युवक नशीला पदार्थ देने के लिए कुछ ही देर में सेक्टर-47 में होटल रेलोकेट के पास किसी को देने के लिए आने वाला है। अगर छापेमारी की जाए तो वह नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबिर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए टीम के साथ एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5.90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु पुत्र कुलदीप सिंह निवासी तिलक नगर दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यूनिट प्रभारी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story