गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद


-मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की

-पूजा स्थल बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने मंदिर पहुंचने पर किया स्वागत

गुरुग्राम, 12 नवंबर (हि.स.)। नगर निगम गुरुग्राम के नवनियुक्त आयुक्त डॉ. पंकज ने गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचते ही माता शीतला के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

डॉ. पंकज ने माता शीतला के दरबार में प्रदेश और गुरुग्राम की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। माता शीतला मंदिर गुरुग्राम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। डॉ. पंकज का मंदिर पहुंचना और माता का आशीर्वाद लेना उनकी गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी की शुरुआत का एक विशेष अवसर रहा। मंदिर परिसर में डॉ. पंकज ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

बता दें कि वर्ष 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. पंकज ने गुरुवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त का पदभार संभाला। इससे पूर्व वे नगर निगम पानीपत में आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने शहर की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण, विकास कार्यों की गुणवत्ता और नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story