गुरुग्राम नगर निगम के धर्मबीर भांगरोला बने सीनियर डिप्टी मेयर, अनूप सिंह डिप्टी मेयर

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम नगर निगम के धर्मबीर भांगरोला बने सीनियर डिप्टी मेयर, अनूप सिंह डिप्टी मेयर


गुरुग्राम नगर निगम के धर्मबीर भांगरोला बने सीनियर डिप्टी मेयर, अनूप सिंह डिप्टी मेयर


निर्विरोध निर्वाचन से निगम सदन में मजबूत समन्वय का संदेश

गुरुग्राम, 14 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम गुरुग्राम के सोमवार को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से धर्मबीर भांगरोला को सीनियर डिप्टी मेयर तथा अनूप सिंह को डिप्टी मेयर चुना गया।

दोनों पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न होने से नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों के बीच आपसी सहमति और समन्वय का सकारात्मक संदेश गया है। नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों पदाधिकारी निगम सदन के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने तथा शहर के विकास से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

धर्मबीर भांगरोला को नगर निगम गुरुग्राम का सीनियर डिप्टी मेयर चुना गया है। सीनियर डिप्टी मेयर के रूप में उनकी भूमिका निगम सदन के कामकाज में महत्वपूर्ण रहेगी। वे मेयर और निगम पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सदन में उठने वाले विभिन्न जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।

अनूप सिंह को नगर निगम गुरुग्राम का डिप्टी मेयर चुना गया है। डिप्टी मेयर के रूप में वे निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने में सहयोग करेंगे और शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर निर्विरोध चुनाव को नगर निगम के लिए एक सकारात्मक घटनाक्रम माना जा रहा है। निर्विरोध निर्वाचन से आपसी सहमति, सहयोग और सामूहिक रूप से शहर के विकास के लिए कार्य करने की भावना मजबूत हुई है।

इस मौके पर हरियाणा सरकार के मंत्री महिपाल ढांडा व राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, मेयर राजरानी मल्होत्रा व निगम पार्षदों ने बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निगमायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी सपना यादव व निगम सचिव डॉ सिद्धार्थ खंडेलवाल उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story