गुरुग्राम: ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एमटीपी किट व नशीली दवाईयां की बरामद

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एमटीपी किट व नशीली दवाईयां की बरामद


बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर

गुरुग्राम, 27 अप्रैल (हि.स.)। अवैध दवाइयों की बिक्री के खिलाफ ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान एमटीपी किट और नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवाइयां बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था और वह खुलेआम प्रतिबंधित व संवेदनशील दवाइयों की बिक्री कर रहा था।

सोमवार को ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी मुकेश चौहान ने बताया कि एमटीपी किट का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह से ही किया जा सकता है। बिना अनुमति और नियमों के इसकी बिक्री करना अपराध है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान मेडिकल संचालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

छापे के दौरान बरामद नशीली सिरप और अन्य दवाइयों को लेकर विभाग को यह भी आशंका है कि यहां से युवाओं तक नशीली दवाइएं सप्लाई तो नहीं हो रही है। अधिकारियों के अनुसार अब इस मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों को और किन-किन स्थानों पर एमटीपी किट और अन्य दवाइयां बेची गईं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मेडिकल स्टोर और बिना लाइसेंस दवा बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story