कैथल: भाजपा के लीगल सैल ने बार रूम में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

कैथल, 18 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल की ओर से सोमवार को बार रूम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेंं भाजपा के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश ढुल ने की।
मंच का संचालन एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनीष राठी दीवाल ने किया। बार रूम में आने पर प्रधान वेद प्रकाश ढुल, पार्टी के लीगल सैल के जिला संयोजक अमित राणा एडवोकेट, पूर्व सचिव मनीष राठी दीवाल सहित बार की कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भारत माता के चित्र के सामने पुष्प अर्पित करके नमन किया। अपने संबोधन में नरेन्द्र गुर्जर ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभ कामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री की अथक मेहनत और सोच का परिणाम है कि देश नई बुलंदियों को छू रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/सुमन/संजीव
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।