कैथल: पांच से 11 अप्रैल तक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
कैथल: पांच से 11 अप्रैल तक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस


कैथल, 31 मार्च (हि.स.)। कैथल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित कर पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर ने मंगलवार काे बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच से 11 अप्रैल तक बूथ स्तर पर गांव-गांव और शहर के सभी वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूर्व विधायक लीलाराम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें समाज में सम्मान दिलाया है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे समर्पण के साथ मनाए। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को सभी भाजपा कार्यालयों को सजाया जाएगा, जबकि छह अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे और स्थापना दिवस मनाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि सात से 11 अप्रैल तक गांवों और वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता आमजन के साथ मिलकर सफाई कार्य करेंगे। इसके साथ ही छह अप्रैल को पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

लीलाराम ने जानकारी दी कि कैथल हलके के 16 गांवों व शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिनमें कुलतारण, उझाना, क्योड़क, कठवाड़, धौंस, खनौदा, मूंदड़ी, मानस, दीवाल, सजूमाा, गुहणाा, सिल्लााखेड़ा, खुराना, अर्जुन नगर, चंदाना गेट, अमरगढ़ गामड़ी और माता गेट शामिल हैं।

जिला महामंत्री मुनीष शर्मा ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस को जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग, चीका नगरपालिका चेयरमैन रेखा रानी, रघुबीर फौजी, महिपाल दुमाडा, धीरेंद्र क्योड़क, गोपाल सैनी, आयुष गर्ग, सतबीर शर्मा, रामकुमार नैन, हरपाल शर्मा, वीरेंद्र बतरा, आशा रानी, कर्मबीर फौजी, रामधन शर्मा, ऋषि पाल शेरगढ़, रामानंद शर्मा, अमन शर्मा, पार्षद रिंकू शर्मा, संजय गुर्जर, सतपाल शर्मा, विजयपाल गुर्जर, कुशलपाल सैन, प्रवीण सिंगला और संजीव उर्फ टिंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Share this story