कैथल की गाय यशाेदा ने बनाया दूध देने का रिकार्ड

WhatsApp Channel Join Now
कैथल की गाय यशाेदा ने बनाया दूध देने का रिकार्ड


कैथल, 05 फ़रवरी (हि.स.)। कलायत खंड के गांव खरक पांडवा के पशुपालक सुनील सहारण ने अपनी गाय यशाेदा के 21 किलाे 300 ग्राम दूध देकर कीर्तिमान बनाने का दावा किया है। साेशल मीडिया पर लाइव आकर दूध निकालते का एक वीडियाे अपलाेड करके सुनील ने यह दावा किया है। इस कीर्तिमान की काेई प्रमाणिकता नहीं की गई है।

सुनील ने बताय कि यशोदा हरियाणा नस्ल की शानदार देसी गाय है। पहले भी यह गाय क्षेत्र में टॉप पर थी, जब 17 लीटर तक दूध दिया था। सुनील ने बताया कि उन्होंने यशोदा की छह महीने की उम्र से ही विशेष देखभाल शुरू कर दी थी, जिसमें संतुलित हरा चारा और घरेलू दाना, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण, साफ गोशाला और तनाव मुक्त वातावरण, परिवार जैसा व्यवहार शामिल है, जिससे गाय खुश और स्वस्थ रहती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Share this story