निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ बोले- आहत नहीं, मजबूत हुआ हूं, सत्य की जीत होगी
नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करते हुए अपने निलंबित की पुष्टि करते हुए कहा कि “मैं आहत नहीं हुआ हूं, मजबूत हो गया हूं। देश का कानून चलेगा और न्याय होगा। सत्य की जीत होगी। उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया करते हुए कहा कि हम संपर्क सभा में मिले और अपनी बातें रखी है। इन बातों पर अमल होगा और हमे रास्त मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में वकील और पुलिस में झड़प में वकील को सिर में चोट लगी थी। इसके बाद 28 अक्टूबर को एसीपी मनस्वी और एसएचओ अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया था, जिसके विरोध में 2 नवंबर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। तबादले की इस कार्रवाई के खिलाफ एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के अनेक अधिकारी और जवान सोमवार को जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए थे। वे पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में वकीलों के साथ हाल ही में हुए टकराव के मामले में पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मी तबादले के आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे थे। तबादले के दौरान उनका हेडक्वार्टर दिल्ली रहेगा और बिना अनुमति दिल्ली नहीं छोड़ सकते और इस दौरान उन्हें आधा वेतन गुजारा भत्ते के तौर पर मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

