एमसीडी शिक्षा समिति अध्यक्ष पद के लिए योगेश वर्मा ने फिर दाखिल किया नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
एमसीडी शिक्षा समिति अध्यक्ष पद के लिए योगेश वर्मा ने फिर दाखिल किया नामांकन


नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष योगेश वर्मा ने एक बार फिर नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन सितंबर को चुनाव होना है। विपक्ष की ओर से अब तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से वर्मा के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बढ़ गई है।

योगेश वर्मा वर्तमान में एमसीडी की शिक्षा समिति के अध्यक्ष हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने निगम के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया। निगम स्कूलों को ‘निगम श्री’ स्कूल के रूप में विकसित करने, स्मार्ट सुविधाओं का विस्तार करने और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का काम उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किया।

वर्मा ने निगम स्कूलों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story